अंडमान-निकोबार में कोविड-19 का नहीं आया कोई नया मामला, कुल संक्रमितों की संख्या 4,924 हुई

Andaman and Nicobar

पिछले 24 घंटे में संक्रमण से नौ और लोगों के ठीक होने से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4,798 हो गयी है। अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में वर्तमान में 64 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि संक्रमण से अब तक 62 लोग दम तोड़ चुके हैं।

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 12 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,924 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में बताया। अधिकारी ने बताया कि संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान के दौरान इन नए मामलों की पुष्टि हुई। 

इसे भी पढ़ें: अंडमान-निकोबार में कोविड-19 का नहीं आया कोई नया मामला, कुल संक्रमितों की संख्या 4,912 है

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से नौ और लोगों के ठीक होने से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4,798 हो गयी है। अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में वर्तमान में 64 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि संक्रमण से अब तक 62 लोग दम तोड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 1,76,895 नमूनों की जांच हुई है और संक्रमण दर 2.78 प्रतिशत है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़