अंडमान में OFC परियोजना जीवन को आसान बनाने की PM मोदी की प्रतिबद्धता की प्रतीक है: नड्डा

JP Nadda

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर के बीच समुद्र के भीतर बिछाये गये आप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) की परियोजना का उद्घाटन करके प्रधानमंत्री ने अंडमान निकोबार के लोगों के लिए असीम संभावनाओं के द्वार खोल दिए हैं।

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को कहा कि अंडमान निकोबार द्वीपसमूह को देश के अन्य हिस्सों के साथ जोड़ने तथा बेहतर संचार सुविधा स्थापित करने के लिये चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर के बीच समुद्र में आप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) की परियोजना का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन करना लोगों के जीवन को आसान बनाने की उनकी प्रतिबद्धता का ‘‘प्रतीक’’ है। नड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर के बीच समुद्र के भीतर बिछाये गये आप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) की परियोजना का उद्घाटन करके प्रधानमंत्री ने अंडमान निकोबार के लोगों के लिए असीम संभावनाओं के द्वार खोल दिए हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने अंडमान निकोबार के लिए पहली आप्टिकल फाइबर केबल परियोजना का किया उद्घाटन 

उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अड़मान निकोबार द्वीपसमूह को शेष देश के साथ तीव्र गति के आप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ने की परियोजना का उद्घाटन करते हुये देश में जलमार्गों और बंदरगाहों के नेटवर्क को मजबूत और व्यापक बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज भारत खुद को वैश्विक विनिर्माण, वैश्विक आपूर्ति और मूल्य श्रृंखला के बड़े केन्द्र के रूप में स्थापित करने में जुटा है। गहरे समुद्र की तलहटी में बिछाई गई करीब 2,300 किलोमीटर लंबी यह केबल पोर्ट ब्लेयर के साथ ही क्षेत्र के अन्य द्वीपों, स्वराज दीप (हैवलॉक), लिटिल अंडमान, कार निकोबार, कामोरता, ग्रेट निकोबार, लांग आईलैंड और रंगट को भी इस ब्राडबैंड सुविधा से जोड़ेगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़