कुमारस्वामी ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, पार्टी के विलय होने से आसार
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कर्नाटक के अपने समकक्ष और जद (एस) नेता एच डी कुमारस्वामी से विजयवाड़ा में मुलाकात की।
अमरावती। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कर्नाटक के अपने समकक्ष और जद (एस) नेता एच डी कुमारस्वामी से विजयवाड़ा में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने राजनीतिक मुद्दों खास तौर पर क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियों के साथ आने पर चर्चा की। राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के एक शासकीय सूचना के मुताबिक दोनों मुख्यमंत्रियों ने दक्षिण भारत में क्षेत्रीय पार्टियों के साथ आने की जरूरत पर चर्चा की।
Andhra Pradesh CM N Chandrababu Naidu met Karnataka CM HD Kumaraswamy in Vijayawada, earlier today & held discussions to strengthen unity among regional parties. pic.twitter.com/AZrfaCh05l
— ANI (@ANI) August 31, 2018
सूचना में बताया गया है कि नायडू और कुमारस्वामी ने दक्षिण भारत में क्षेत्रीय पार्टियों को एक प्लेटफॉर्म पर आने के अपने विचार जाहिए किए। यह बैठक 40 मिनट तक चली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री आज सुबह देवी कनक दुर्गा की पूजा करने के लिए यहां आए हुए थे।
अन्य न्यूज़