आंध्र प्रदेश में 3,000 के पास पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, अबतक 57 मरीजों की मौत

Covid-19

बुलेटिन में बताया गया कि पिछले 24 घंटे में सामने आए नये मामलों में से, चार चेन्नई के कोयम्बेडू बाजार से जुड़े हैं। इस दौरान कुल 8,148 लोगों के नमूनों की जांच की गई और 55 लोगों को इलाज के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

अमरावती। आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 97 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की तादाद बढ़कर 2,983 पर पहुंच गई है जबकि वायरस से एक की मौत होने के बाद राज्य में मृतक संख्या 57 हो गई है। सरकारी बुलेटिन में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। वायरस से एक व्यक्ति की मौत पूर्वी गोदावरी जिले में हुई। बुलेटिन में बताया गया कि पिछले 24 घंटे में सामने आए नये मामलों में से, चार चेन्नई के कोयम्बेडू बाजार से जुड़े हैं। इस दौरान कुल 8,148 लोगों के नमूनों की जांच की गई और 55 लोगों को इलाज के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है जिसके बाद स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 1,903 हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 45 हजार के पार, अब तक 4167 लोगों की मौत 

आंध्र प्रदेश में 759 लोग अब भी संक्रमित हैं। अन्य राज्यों से आए संक्रमितों की संख्या 153 हो गई है जबकि 47 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं। वहीं विदेशों से लौटे कुल 111 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जिनमें से 49 मामले मंगलवार को सामने आए हैं। एक अलग बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में 3.22 लाख से अधिक जांच की गई। यहां स्वस्थ होने की दर 67.35 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.91 प्रतिशत है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़