उद्धव ठाकरे का ऐलान, मुंबई में बनेगा अन्नाभाऊ साठे का स्मारक

उद्धव ठाकरे

अन्नाभाऊ की लेखनी को एक जगह पर उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने अपनी कविताओं के जरिये लोगों को साहस और कर्तव्य के प्रति जागरुक किया। जल्दी ही मुंबई में उनका स्मारक बनेगा।

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि मराठी कवि और लेखक अन्नाभाऊ साठे का स्मारक जल्दी ही मुंबई में बनाया जाएगा। जन्मशती पर लेखक को श्रद्धांजलि देते हुए ठाकरे ने कहा कि अन्नाभाऊ साठे ने अपनी लेखनी से जनता के बीच जागरुकता फैलायी और अगली पीढ़ी भी उनसे प्रेरणा लेती है। ठाकरे ने कहा, ‘‘अन्नाभाऊ की लेखनी को एक जगह पर उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने अपनी कविताओं के जरिये लोगों को साहस और कर्तव्य के प्रति जागरुक किया। जल्दी ही मुंबई में उनका स्मारक बनेगा।’’ मुख्यमंत्री साठे की जन्मशती के अवसर पर मुंबई विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़