अमरनाथ के लिए तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना
[email protected] । Jul 7 2016 3:33PM
पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए आधार शिविर से आज सुबह तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना हुआ जिसमें 1,767 श्रद्धालु शामिल हैं।
जम्मू। पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए यहां आधार शिविर से आज सुबह तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना हुआ जिसमें 1,767 श्रद्धालु शामिल हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह जत्था आज सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर 57 वाहनों के काफिले में भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। जत्थे में 1,266 पुरष, 346 महिलाएं, 150 साधु तथा अन्य लोग हैं।
अधिकारी ने बताया कि आज के जत्थे के साथ जम्मू आधार शिविर से 11,772 तीर्थयात्री रवाना हो चुके हैं।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़