BJP ने जारी की उम्मीदवारों की एक और सूची, योगी के गढ़ से रविकिशन को टिकट

another-list-of-candidates-released-by-bjp-will-be-in-ravikishan-ground-from-gorakhpur
अभिनय आकाश । Apr 15 2019 4:03PM

संतकबीरनगर से प्रवीण निषाद को प्रत्याशी बनाया गया है। प्रतापगढ़ सीट से संगम लाल गुप्ता का मैदान में उतारा है।

नई दिल्ली। भाजपा ने प्रत्याशियों की एक और सूची सोमवार को जारी कर दी। भाजपा ने इस लिस्ट में पूर्वांचल की सात सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है। भाजपा ने सीएम योगी की सीट गोरखपुर से रवि किशन को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा भाजपा ने सांसद शरद त्रिपाठी का टिकट काट दिया है। उनकी जगह उनके पिता रमापति त्रिपाठी को देवरिया लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। वहीं संतकबीरनगर से प्रवीण निषाद को प्रत्याशी बनाया गया है। प्रतापगढ़ सीट से संगम लाल गुप्ता का मैदान में उतारा है। 

इसे भी पढ़ें: BJP की 5वीं सूची जारी, गुजरात, झारखंड और हिमाचल में कईयों के टिकट कटे

किसको कहां से मिला टिकट

प्रतापगढ़ से संगम लाल गुप्ता, अंबेडकर नगर से मुक्त बिहारी, संत करीब नगर से प्रवीण निषाद, गोरखपुर से रवि किशन, देवरिया से रामपति राम त्रिपाठी, जौनपुर से केपी सिंह और भदोही से रामेश बिंद को भाजपा  ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़