ओडिशा में एक और विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित, अब तक 13 विधायक हो चुके हैं पाॅजिटिव

odisha

चंदबली के विधायक ने फेसबुक के जरियेअपने क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा नहीं कर पाने को लेकर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, ‘‘ कोरोना वायरस से संक्रमित। ओडिशा में अब तक 13 विधायक इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक व्योमकेश रे के सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही ओडिशा में अब तक 13 विधायक इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं। चंदबली के विधायक ने फेसबुक के जरियेअपने क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा नहीं कर पाने को लेकर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, ‘‘ कोरोना वायरस से संक्रमित। संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा आग्रह है कि वे सतर्क रहें और खुद को पृथक कर लें। भगवान की कृपा से मेरी हालत अब स्थिर है। 

इसे भी पढ़ें: ओडिशा में कोरोना के 2,602 नए मामले, 10 और लोगों की मौत

चंदबली में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सेवा नहीं कर पाने का मुझे दुख है।’’ रविवार को बीजद के उपाध्यक्ष और बदम्बा के विधायक देबी प्रसाद मिश्रा भी संक्रमित पाए गए थे। अब तक कुल 13 विधायक संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 11 बीजद के हैं और दो भाजपा के हैं। इस महीने की शुरुआत में बारगढ़ से भाजपा के सांसद सुरेश पुजारी और भद्रक से बीजद की सांसद मंजूलता मंडल कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़