शौर्य और साहस का दूसरा नाम जनरल बिपिन रावत का निधन, राष्ट्रपति, PM समेत सभी बड़े नेताओं ने जताया शोक

General Bipin Rawat

जनरल रावत 17 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक भारतीय सेना के प्रमुख थे। उन्हें 31 दिसंबर 2019 को प्रमुख रक्षा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उत्तराखंड के पौड़ी जिले के द्वारीखाल ब्लॉक के गांव सैणा का माहौल अपने सपूत जनरल बिपिन रावत के निधन से गमगीन हो गया है।

तमिलनाडु में कुन्नूर के समीप बुधवार को हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों की मृत्यु हो गई। यह जानकारी भारतीय वायुसेना ने दी। इसने कहा कि दुर्घटना में एकमात्र बचे ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह का फिलहाल वेलिंगटन में सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में दुर्घटना से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की गई। जनरल रावत 17 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक भारतीय सेना के प्रमुख थे। उन्हें 31 दिसंबर 2019 को प्रमुख रक्षा अध्यक्ष नियुक्त किया गया।  उत्तराखंड के पौड़ी जिले के द्वारीखाल ब्लॉक के गांव सैणा का माहौल अपने सपूत जनरल बिपिन रावत के निधन से गमगीन हो गया है। कांडाखाल कस्बे से कुछ ही दूरी पर स्थित दिवंगत जनरल रावत के इस छोटे से पैतृक गांव में उनके चाचा भरत सिंह रावत आज भी अपने परिवार के साथ रहते हैं। इस गाँव में केवल उन्हीं का परिवार निवास करता है। रावत ने बताया कि वह किसी काम से कोटद्वार बाजार गए हुए थे लेकिन जैसे ही उन्हें घटना की सूचना मिली, वह घर की ओर लौट आये। 

राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री समेत सभी बड़े नेताओं ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य लोगों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत पर बुधवार को शोक प्रकट किया और उन्हें उत्कृष्ट सैनिक और सच्चा देशभक्त करार दिया।। प्रधानमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि पहले रक्षा अध्यक्ष के रूप में उन्होंने रक्षा सुधारों सहित सशस्त्र बलों से संबंधित विभिन्न आयामों पर काम किया और उनके आधुनिकीकरण में बहुत योगदान दिया। उन्होंने कहा, ‘‘तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना से मैं बहुत दुखी हूं, जिसमें हमने जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के अन्य कर्मियों को खो दिया। उन्होंने अत्यंत कर्मठता से भारत की सेवा की। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जनरल रावत एक उत्कृष्ट सेनिक थे। एक सच्चे देशभक्त के रूप में उन्होंने सुरक्षा तंत्र और हमारे सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण में बहुत बड़ा योगदान दिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य लोगों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि देश ने अपने एक ‘‘बहादुर सपूत’’ को खो दिया। राष्ट्रपति कोविंद ने अपने ट्वीट में शोक प्रकट करते हुए कहा, ‘‘ मैं जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका जी की असमय मौत पर स्तब्ध और क्षुब्ध हूं। देश ने अपने एक बहादुर सपूत को खो दिया। मातृभूमि के प्रति चार दशकों की नि:स्वार्थ सेवा उनके अद्वितीय शौर्य एवं बहादुरी से परिपूर्ण रही।’’’ उन्होंने कहा, ‘‘ उनके परिवार के प्रति मेरी संवदेनाएं। ’’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘‘अत्यंत दुखद हेलीकॉप्टर दुर्घटना’’ में जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य की अचानक मृत्यु से उन्हें ‘‘गहरा दुख’’ पहुंचा है। सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘तमिलनाडु में आज एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के 11 अन्य कर्मियोंके आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ।’’ रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘उनका असामयिक निधन हमारे सशस्त्र बलों और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।’’ सिंह ने कहा, ‘‘इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं, जिनका वर्तमान में सैन्य अस्पताल, वेलिंगटन में इलाज चल रहा है।’’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत पर बुधवार को शोक प्रकट किया और वह देश के उन बहादुर सैनिकों में थे जिन्होंने अत्यंत लगन से मातृभूमि की सेवा की। शाह ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘देश के लिए आज का दिन बहुत दुखद है क्योंकि हमने अपने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को एक दुखद हादसे में खो दिया। वह बहादुर सैनिकों में एक थे, जिन्होंने अत्यंत लगन से मातृभूमि की सेवा की। उनके उत्कृष्ट योगदानों और प्रतिबद्धता को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मुझे गहरा आघात पहुंचा है।’’ जनरल रावत की पत्नी मधुलिका रावत और सशस्त्र बलों के अन्य 11 कर्मियों की मौत पर गहरा दुख जताते हुए शाह ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति भी संवेदनाएं प्रकट की और ईश्वर से कामना की कि वह उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दें। उन्होंने इस दुर्घटना में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य लोगों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत पर बुधवार को शोक प्रकट किया और इसे देश के लिए ‘‘बहुत बड़ा नुकसान’’ करार दिया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सीडीएस जनरल रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के 11 अन्य कर्मियों की तमिलनाडु में एक दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत से गहरा दुख पहुंचा है। यह देश के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।’’कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्य हो जाने की वजह से बृहस्पतिवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से यह अपील भी की है कि वे किसी भी तरह के जश्न से पूरी तरह दूर रहें। सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को वह 75 साल की हो जाएंगी। वेणुगोपल ने ट्वीट किया, ‘‘आदरणीय कांग्रेस अध्यक्ष ने नौ दिसंबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आग्रह किया है कि वे किसी भी तरह जश्न से बचें।’’ 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़