MP में BJYM के जिला अध्यक्षों की हुई नियुक्ति, भोपाल के जिला अध्यक्ष बने अजय पाटीदार

BJYM MP
सुयश भट्ट । Dec 8 2021 2:02PM

युवा मोर्चा ने बुधवार को 6 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की। इससे पहले मंगलवार को भी 5 जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए थे।

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजयुमो में नियुक्तियों का दौर लगातार जारी है। युवा मोर्चा ने बुधवार को 6 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की। इससे पहले मंगलवार को भी 5 जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए थे।

दरअसल लंबे समय से नियुक्तियां रुकी हुई थी। ऐसे में अब बीजेपी में नियुक्तियां शुरू हो गई है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार द्वारा बुधवार को जिन 6 लोगों की नियुक्ति की गई है उनमें सिवनी की कमान युवराज राहंगडाले को सौपी गई है।

वहीं भोपाल नगर की कमान अजय पाटीदार को सौंपी गई है। इसके अलावा पन्ना में भास्कर पांडेय, शहडोल में प्रियम त्रिपाठी, आगर में प्रवेश गुप्ता और सागर में यश अग्रवाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके पहले मंगलवार को पांच जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हुई थी। इनमें सीधी से निशांत मिश्रा, टीकमगढ़ से अभय यादव, रीवा से विकास मिश्रा, खंडवा से अनूप पटेल और मंदसौर से सुनील पटेल शामिल हैं।

दरअसल बीते काफी समय से ये नियुक्तियां पेंडिंग थी। माना जा रहा है कि आंतरिक मतभेदों की वजह से भाजयुमो कार्यसमिति की सूची जारी नहीं हो पा रही थी इसका असर जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर भी पड़ा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़