सावधान ! एंटरटेनमेंट के चक्कर में अपनी गोपनीय जानकारी दांव पर तो नहीं लगा रहें

fb
अंकित सिंह । Apr 14 2020 5:36PM

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट भी फिलहाल यह सलाह दे रहे हैं कि फन ऐप पर बिल्कुल भी क्लिक न करें। इससे आपकी निजी जानकारी चोरी हो सकती है ।आपके डेटा का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।

कोरोना वायरस के खिलाफ पूरा विश्व में संघर्ष कर रहा है। ऐसे में ज्यादातर देशों में लॉक डाउन की स्थिति है। भारत में भी 3 मई तक पूर्ण लॉक डाउन है। ऐसे में लोग सोशल मीडिया के जरिए अपने वक्त व्यतीत कर रहे हैं। सोशल मीडिया भी उन्हें खुद को मनोरंजित करने के लिए कई विकल्प दे रहा है। बच्चा हो या बुजुर्ग या फिर युवा, सभी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। रिसर्च के मुताबिक इस लॉक डाउन में सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल बढ़ गया है। इस बीच एक ऐसी खबर आई है जो आपको हैरान कर सकती है। दरअसल, लॉक डाउन के बाद दूरदर्शन द्वारा दिखाए जाने वाले रामायण एक बार फिर से लोगों में खूब लोकप्रिय हो गया है। रामायण को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई तरीके की बातें कहीं जा रही है। इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक ऐप है जो यह बताता है कि रामायण के कौन से पात्र के लक्षण आपसे मिलते है। यह जानने के लिए लोगों के बीच होड़ मची है। सभी लोग अपने को जानना चाहते हैं कि आखिर वह रामायण के किस पात्र से मिलते है। राम, लक्ष्मण, भरत, विभीषण, रावण आदि में अपना व्यक्तित्व देखने की कोशिश करते है।

इसे भी पढ़ें: रामायण की तरह कलर्स पर फिर लौटा मशहूर शो बालिका वधू, क्या जमा पाएगा टीआरपी में धाक?

हम आपको बता दें कि यह खतरनाक हो सकता है। आप इन चीजों को जानने के लिए अपनी गोपनीय जानकारी दांव पर लगा रहे है। आपका व्यक्तित्व किस अभिनेता से मिलता है, रामायण के किस पात्र से मिलता है या फिर आपके पास 5 साल बाद कितनी दौलत होगी, आप कितने साल की उम्र में मरेंगे ऐसे तमाम जानकारी फेसबुक पर फन ऐप के जरिए आपको मिलता है। हालांकि एक बात तो सभी को स्पष्ट रहता है कि यह सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए होता है। फिर भी हम इस इंटरटेनमेंट के लिए अपनी गोपनीय जानकारी दांव पर लगा देते है। थोड़ी सी खुशी, कुछ लाइक्स और कमेंट के लालच में हम अपने निजी जानकारी को साझा कर देते है। साइबर एक्सपर्ट्स भी फिलहाल इन सब लिंक से सभी को दूर रहने की सलाह दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना से युद्ध में सरकार की मदद के लिए फिर सामने आये शाहरुख खान, स्वास्थ्य मंत्री ने जताया आभार

अब आप यह सोच रहे होंगे कि आखिर यह सब कैसे होता है। तो हम आपको बता दें कि आप इस ऐप का इस्तेमाल करने के दौरान कई चीजों को अलाउ कर देते है। यानी कि उस एप से आप यह कहते है कि तुम हमारे लोकेशन को ट्रेस कर सकते हो, हमारी जानकारी को ट्रेस कर सकते हो। ऐसे में वह ऐप आपके मोबाइल से ऐसी कई जानकारी को ट्रेस कर लेता है जो आपके लिए गोपनीय रहता है। परमिशन हम अनजाने में दे देते हैं लेकिन इसका खतरा बहुत बड़ा हो सकता है क्योंकि कई बार मोबाइल की गैलरी तक एक्सेस की जाती है। इसके अलावा हैकर आपका डाटा चुरा कर धोखाधड़ी कर सकता है और उसे बेचने का काम करता है। फेसबुक की तरफ से यह बार-बार स्पष्ट किया गया है कि आपका डाटा बिल्कुल सुरक्षित है। फिर भी ऐसे ऐप या वेबसाइट पर क्लिक करना नुकसानदायक साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन में सो-सो कर लोगों का हुआ कुंभकरण जैसा हाल, वायरल हुए मजेदार मीम

अब आप यह सोच रहे होंगे कि आखिर यह डाटा क्यों चुराया जाता है। तो आपको बता दें कि अकाउंट हैक कर कुछ लोग कमाई कर सकते है। आप की गुप्त जानकारी को हासिल कर ब्लैकमेलिंग किया जा सकता है। अकाउंट को हैक कर व्यक्ति के परिचितों से पैसा मांगा जाता है। ऐसे कई उदाहरण आपके सामने आए हुए होंगे। इसके अलावा हैकर आप की पसंद को जानकर उसी के अनुसार आपके ऐप पर विज्ञापन चलाते है। लेकिन इस डाटा चुराने का सबसे बड़ा नुकसान यह होता है कि जन्मतिथि और पासवर्ड आदि चुराकर हैकर आपके बैंक खाते तक भी पहुंच सकते हैं। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट भी फिलहाल यह सलाह दे रहे हैं कि फन ऐप पर बिल्कुल भी क्लिक न करें। इससे आपकी निजी जानकारी चोरी हो सकती है। आपके डेटा का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़