अर्जुन मुंडा ने कहा- भारत के किसानों का उत्पाद पूरी दुनिया में जायेगा

Arjun Munda

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शनिवार को कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा हाल में लाये गये किसान सुधार कानूनों से अब भारत के किसानों का उत्पाद पूरी दुनिया में जायेगा। केन्द्र सरकार तय कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसान सुधार कानून को लेकर आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।

रांची। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शनिवार को कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा हाल में लाये गये किसान सुधार कानूनों से अब भारत के किसानों का उत्पाद पूरी दुनिया में जायेगा। केन्द्र सरकार द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसान सुधार कानून को लेकर आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। मुंडा ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने,पैदावार बढ़ाने और गुणवत्ता पूर्ण उत्पादन में यह कानून मील का पत्थर साबित होगा।

इसे भी पढ़ें: बिहार के नेता संजय पासवान को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, बनाए जा सकते हैं NCSC के अध्यक्ष

भारत की अर्थव्यवस्था सीधे किसान और गांव से जुड़ी है अतः किसान आत्मनिर्भर और सशक्त होंगे तो देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। मुंडा ने कहा, ‘‘किसान होंगे आत्मनिर्भर तो देश भी आत्मनिर्भर होगा।’’ उन्होंने यह कानून देश में लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को दो ट्रिलियन से पांच ट्रिलियन डॉलर का करने के लिए भारत के हर नागरिक और किसानों को अर्थव्यवस्था से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: शरीफ को ब्रिटेन से वापस लाने के लिए इमरान खान ने उठाया ये कदम

उन्होंने कहा कि किसानों की फसल दुनिया के बाजार तक पहुंचाने और किसानों के हित और अर्थव्यवस्था में उन्हें हिस्सेदार बनाने लिए यह कानून लाया गया है। इस कानून से किसानों को स्वतंत्रता होगी कि वे अपना बाजार खुद तय कर पायेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले छः वर्षों से किसानों के हित में कई अहम फैसले लिए। अनाज की खरीदारी और कीमत में बढ़ोतरी की गयी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर पहले की तरह खरीद जारी रहेगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़