नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की नापक हरकत में सेना का जवान शहीद

Jammu Kashmir

प्रवक्ता ने कहा, “भारतीय सेना ने शत्रु की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।” उन्होंने कहा कि गोलीबारी में सिपाही रोहिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास शनिवार को पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर अग्रिम चौकियों पर भारी गोलीबारी की जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने राजौरी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। प्रवक्ता ने कहा, “भारतीय सेना ने शत्रु की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।” 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, सेना ने पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया 

उन्होंने कहा कि गोलीबारी में सिपाही रोहिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रवक्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के निवासी कुमार, बहादुर और निडर सैनिक थे। उन्होंने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र कुमार के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा। पिछले एक महीने से कई सेक्टरों में दिन में एक से दो बार पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़