सेना ने राजौरी इलाके में आतंकी घुसपैठ को किया नाकाम, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर

army

राजौरी के केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा से 400 मीटर अंदर आ चुके एक समूह को सैनिकों ने सुबह करीब पांच बजकर 55 मिनट पर रोका, जिसके बाद वहां गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया।

जम्मू। सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास बुधवार को घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि राजौरी के केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा से 400 मीटर अंदर आ चुके एक समूह को सैनिकों ने सुबह करीब पांच बजकर 55 मिनट पर रोका, जिसके बाद वहां गोलीबारी शुरू हो गई। 

इसे भी पढ़ें: बारामूला में CRPF पार्टी पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, दो की हालत गंभीर

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया। उसके पास से एक ए.के 47 और दो मैगजीन बरामद हुई है। अधिकारी ने बताया कि आखिरी रिपोर्ट मिलने तक समूह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी थी। घटना पर विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़