अगर मैं नक्सलियों से सहानुभूति रखने वाला हूं तो मुझे गिरफ्तार कीजिए: दिग्विजय

arrest-me-if-i-am-anti-national-naxal-sympathiser-digvijaya-singh-dares-bjp
[email protected] । Sep 5 2018 8:34AM

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सरकार को चुनौती दी कि अगर माओवादियों के साथ उनका कोई संबंध है तो सरकार उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।

सतना। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सरकार को चुनौती दी कि अगर माओवादियों के साथ उनका कोई संबंध है तो सरकार उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। सिंह ने सतना में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अगर मैं दोषी हूं तो मैं केंद्र और राज्य सरकार को चुनौती देता हूं कि वे मुझे गिरफ्तार करके दिखाएं। 

उन्होंने कहा कि पहले उन्होंने मुझे राष्ट्र-विरोधी बताया था, अब नक्सली बता रहे हैं। अगर ऐसा है तो मुझे यहीं गिरफ्तार कीजिए। सिंह ने आरोप लगाया कि वाम कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी ‘गुजरात मॉडल के शासन’ का उदाहरण है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़