समाचार अपार्टमेंट हत्या मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार

[email protected] । Jul 23 2016 2:29PM

पुलिस ने आज दावा किया कि पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके के समाचार अपार्टमेंट में हुई 64 वर्षीय सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी की बर्बर हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है।

पुलिस ने आज दावा किया कि पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके के समाचार अपार्टमेंट में हुई 64 वर्षीय सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी की बर्बर हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है। पुलिस ने 26 वर्षीय आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। यह वही महिला है जो समाचार अपार्टमेंट के मुख्य द्वार पर लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रही थी। मृतक समाचार अपार्टमेंट में ही रहते थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला ने स्नातक किया हुआ है और वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। मृतक ने कथित तौर पर उसे नौकरी दिलाने का वादा किया था और उसके एवज में उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए थे। अधिकारी ने बताया, ‘‘मृतक ने अपने और आरोपी महिला के बीच संबंधों की वीडियो क्लिप भी बना ली थी। आरोपी महिला ने कबूल किया है कि उसी ने विकास कुमार की चाकू मारकर हत्या की है। महिला ने बताया है कि मृतक उस पर शारीरिक संबंध बनाए रखने के लिए दबाव बना रहा था।’’

कुमार 20 जुलाई को अपने घर पर मृत पाए गए थे। उनके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। वह तीसरे माले पर अपने पत्नी के साथ रहते थे। कुमार दंपत्ति और उनकी बेटी महीने भर पहले ही इस अपार्टमेंट में रहने आए थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़