कला की प्रख्यात विदुषी कपिला वात्स्यायन का 91 वर्ष की उम्र में निधन

Kapila Vatsyayan

आईआईसी के सचिव कंवल अली ने कहा कि गुलमोहर एन्क्लेव में आवास पर आज सुबह नौ बजे उनका निधन हो गया। वात्स्यायन, आईआईसी की आजीवन न्यासी थीं।

नयी दिल्ली। भारतीय शास्त्रीय नृत्य, वास्तुकला, इतिहास और कला की प्रख्यात विदुषी कपिला वात्स्यायन का दिल्ली स्थित उनके आवास पर बुधवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) के सचिव कंवल अली ने कहा कि गुलमोहर एन्क्लेव में आवास पर आज सुबह नौ बजे उनका निधन हो गया। वात्स्यायन, आईआईसी की आजीवन न्यासी थीं। वह आईआईसी में एशिया परियोजना की अध्यक्ष भी थीं। 

इसे भी पढ़ें: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सदाशिव रावजी पाटिल का 86 साल की उम्र में निधन 

बता दें कि वात्स्यायन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की संस्थापक निदेशक थीं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर को लोधी श्मशान घाट पर किया जाएगा। अली ने कहा कि अंतिम संस्कार आज दोपहर दो बजे होना है, लेकिन मौजूदा पाबंदियों (कोविड-19) के चलते वहां सीमित संख्या में परिजन ही उपस्थित रहेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़