उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे जेटली, महाराष्ट्र से मैदान में उतरेंगे जावड़ेकर

Arun Jaitley to contest Rajya Sabha elections from UP
[email protected] । Mar 8 2018 8:22AM

वित्त मंत्री अरुण जेटली उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे, वहीं पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मध्य प्रदेश से और मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर महाराष्ट्र से उच्च सदन के लिए चुनाव लड़ेंगे।

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे, वहीं पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मध्य प्रदेश से और मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर महाराष्ट्र से उच्च सदन के लिए चुनाव लड़ेंगे। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज यह घोषणा की। जेटली फिलहाल गुजरात से उच्च सदन के सदस्य हैं। प्रधान बिहार से और जावड़ेकर मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं।

पार्टी ने पांच अन्य केंद्रीय मंत्रियों और एक महासचिव के नाम की भी घोषणा आगामी रास चुनाव के लिए की है जो उन्हीं राज्यों से राज्यसभा चुनाव में उतरेंगे जहां से वे सदस्य हैं। सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत मध्य प्रदेश से, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद बिहार से और जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला और मनसुख मांडविया गुजरात से किस्मत आजमाएंगे। पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव राजस्थान से एक बार फिर राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे।

 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़