अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के निवासियों से घरों में तिरंगा फहराने की अपील की

Arvind Kejriwal
ANI

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार से शुरू हो रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत दिल्लीवासियों से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह करते हुए कहा कि तिरंगा देश का सम्मान और गौरव है।

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार से शुरू हो रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत दिल्लीवासियों से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह करते हुए कहा कि तिरंगा देश का सम्मान और गौरव है। केजरीवाल सरकार ने राजधानी के हर हिस्से में स्कूल के बच्चों और लोगों के बीच 25 लाख तिरंगे बांटने और आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कई अन्य देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, तिरंगा हमारी आन है, तिरंगा हमारी बान है, तिरंगा हमारी शान है, तिरंगा हमारी जान है आज से हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: सिनसिनाटी ओपन से बाहर हुए नोवाक जोकोविच, कोरोना का टीका नहीं लगवाने के कारण टूर्नामेंट से हटाया

आप भी गर्व से अपने घर पर तिरंगा ज़रूर लगायें। केंद्र ने विशेष अवसर को मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले लोगों से सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगे को अपनी डिस्पले पिक्चर (डीपी) पर लगाने का आग्रह किया था। केजरीवाल सरकार भी हर हाथ तिरंगे के साथ आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मनाएगी। मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी 14 अगस्त की शाम तिरंगे को थामे हुए राष्ट्रगान गान में लोगों के साथ शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: राजीव गांधी की सरकार का रुश्दी की किताब पर प्रतिबंध लगाना उचित था: नटवर सिंह

केजरीवाल ने कहा था, मैं देश के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या को पूरे उत्साह के साथ मनाएं। आइए हम सभी 14 अगस्त को शाम पांच बजे एक साथ मिलें और अपने हाथों में तिरंगा और हमारे दिलों में देशभक्ति लेकर राष्ट्रगान गाएं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़