केजरीवाल एनजीओ की तरह चला रहे हैं दिल्ली की सरकारः माकन

arvind kejriwal running govt like ngo, says ajay maken
[email protected] । May 4 2018 5:50PM

माकन ने आज आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ''एनजीओ की तरह सरकार चला रहे हैं’ जिसकी वजह से दिल्ली में विकास कार्य ठप हो गया है। माकन ने आज संवाददाताओं से कहा, ''दिल्ली के लोग निराश हैं।''

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने आज आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 'एनजीओ की तरह सरकार चला रहे हैं’ जिसकी वजह से दिल्ली में विकास कार्य ठप हो गया है। माकन ने आज संवाददाताओं से कहा, 'दिल्ली के लोग निराश हैं। विकास कार्य ठप पड़ा है। इसकी वजह केजरीवाल हैं जो सरकार एनजीओ की तरह चला रहे हैं।'

उन्होंने कहा, 'सब जानते हैं दिल्ली एक केंद्रशासित प्रदेश है और यहां उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री मिलकर काम करते हैं। यह सरकार सिर्फ टकराव के मोड में रहती है। सरकार के इस रुख से दिल्ली की आवाम परेशान है।' पिछले दिनों रामलीला मैदान में हुई 'जन आक्रोश' रैली का जिक्र करते हुए माकन ने कहा, 'इस रैली से पार्टी में नया जोश आया है। दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी खासा जोश है और आगामी लोकसभा चुनाव में इसका असर दिखेगा।' उन्होंने दावा किया, 'दिल्ली की जनता शीला दीक्षित सरकार को याद कर रही है। अब लोगों को महसूस होने लगा है कि दिल्ली के विकास को कांग्रेस ही आगे ले जा सकती है।'

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़