अशोक गहलोत ने की अपील, कहा- घर वापस आ रहे प्रवासियों की हर संभव मदद करें लोग

Ashok Gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार के अथक प्रयासों के बाद राजस्थान के प्रवासी बंधु श्रमिक जल्द ही अन्य राज्यों से अपने घर लौटेंगे। बंद लागू होने के दौरान इन लोगों ने बहुत परेशानियों का सामना किया है।

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी श्रमिक एवं अन्य लोग राज्य सरकार के प्रयासों के चलते जल्द ही घर लौटेंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि वह घर लौटने वाले इन प्रवासी बंधुओं की हर संभव मदद करे और उनका नैतिक समर्थन करे। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘राज्य सरकार के अथक प्रयासों के बाद राजस्थान के प्रवासी बंधु श्रमिक जल्द ही अन्य राज्यों से अपने घर लौटेंगे। बंद लागू होने के दौरान इन लोगों ने बहुत परेशानियों का सामना किया है। अब जब वे लौट रहे हैं, तो यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम उनका ध्यान रखें और उनके लिए भोजन, दवाइयां एवं पृथक-वास सुविधाएं सुनिश्चित करने में मदद करें।’’ 

इसे भी पढ़ें: प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए सोची समझी रणनीति की जरूरत: अशोक गहलोत 

गहलोत ने कहा, ‘‘मेरी प्रदेशवासियों से अपील है कि वे घर लौटने पर प्रवासी बंधुओं का सहयोग करें।’’ राज्य सरकार ने इस मामले में अन्य राज्यों के साथ समन्वय बनाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम लगाई है। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़