अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी को संसदीय दल की नेता चुने जाने पर बधाई दी

ashok-gehlot-congratulated-sonia-gandhi-on-choosing-the-leader-of-parliamentary-party

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को कांग्रेस संसदीय दल का फिर नेता चुना गया।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस संसदीय दल की नेता चुने जाने पर शनिवार को सोनिया गांधी को बधाई दी। गहलोत ने ट्वीट किया, सोनिया गांधी जी को कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुने जाने पर बधाई। उनके नेतृत्व में कांग्रेस संसद में लोकहित के मुद्दों का प्रभावी तरीके से बचाव कर सकेगी। 

इसे भी पढ़ें: गहलोत ने विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर एक कार्यशाला को किया संबोधित

उल्लेखनीय है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को कांग्रेस संसदीय दल का फिर नेता चुना गया। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़