17 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे अशोक गहलोत

ashok-gehlot-will-take-oath-as-chief-minister-on-december-17
[email protected] । Dec 14 2018 8:16PM

हवाई अड्डे पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भारी भीड़ ने उनका जोशो खरोश से स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने गहलोत को राजस्थान का मुख्यमंत्री व पायलट को उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की है।

 जयपुर। राजस्थान के निर्वाचित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 17 दिसंबर को यहां पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी शपथ लेंगे। गहलोत ने यहां विधायक दल की बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

विधायक दल की बैठक यहां एक होटल में हुई। इस बैठक के बाद कांग्रेस नेता राज्यपाल कल्याण सिंह से मिलने राजभवन चले गए। इससे पहले कांग्रेस नेता अशोक गहलोत व सचिन पायलट शुक्रवार शाम यहां पहुंचे। 

यह भी पढ़ें: जातिगत मिथकों को तोड़कर शीर्ष तक पहुंचे जादूगर पिता के पुत्र गहलोत

हवाई अड्डे पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भारी भीड़ ने उनका जोशो खरोश से स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने गहलोत को राजस्थान का मुख्यमंत्री व पायलट को उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़