मिजोरम में MNF को बढ़त, यही एकमात्र उत्तर-पूर्वी राज्य कांग्रेस के पास था

assembly-elections-results-live-mnf-leads-in-mizoram

मिजोरम विधानसभा चुनावों के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को झटका लगता नजर आ रहा है। यहाँ पार्टी काफी समय से सत्ता में थी लेकिन अब एमएनएफ आगे चल रही है।

मिजोरम विधानसभा चुनावों के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को झटका लगता नजर आ रहा है। यहाँ पार्टी काफी समय से सत्ता में थी लेकिन अब एमएनएफ आगे चल रही है। मुख्यमंत्री लल थनहावला के खिलाफ यहां के लोगों में नाराजगी साफ नजर आ रही है। यहां कांग्रेस दूसरे नंबर पर और भाजपा तीसरे नंबर पर आती दिख रही है। अन्य भी 1 सीट पर बढ़त बनाये हुए हैं।

इसे भी पढ़ें- पांचों राज्यों में कांग्रेस आगे, पार्टी कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू, राहुल के आये अच्छे दिन

मिजोरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जमकर प्रचार किया था। अगर उत्तर-पूर्व की बात करें तो यही एकमात्र राज्य है जहां भाजपा या राजग की सरकार नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपनी पार्टी की सरकार बचाने के लिए यहां प्रचार में काफी समय दिया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़