झारखंड की राज्यपाल ने कहा- वाजपेयी ने व्यक्ति को व्यक्ति से जोड़ा

atal-bihari-vajpayee-added-the-person-to-the-person
[email protected] । Aug 23 2018 9:44AM

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अद्भुत प्रतिभा एवं व्यक्तित्व के धनी थे और उन्होंने समस्त भारत देश में व्यक्ति को व्यक्ति से जोड़ा जो लोकतंत्र में सबसे आवश्यक होता है

रांची। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अद्भुत प्रतिभा एवं व्यक्तित्व के धनी थे और उन्होंने समस्त भारत देश में व्यक्ति को व्यक्ति से जोड़ा जो लोकतंत्र में सबसे आवश्यक होता है। राज्यपाल मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के अस्थि कलश पर यहां पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वाजपेयी जैसी विभूतियों के जीवन एवं चरित्र को शब्दों में अभिव्यक्त नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने जीवन में सब कुछ दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी से ही सीखा है। वह दलितों, शोषितों एवं आबादी के आधे हिस्से महिलाओं के उत्थान को लेकर बहुत प्रयत्नशील थे। ऐसे महान व्यक्तित्व के बारे में कुछ कहने के लिए शब्दों की मेरे पास कमी पड़ रही है। वास्तव में उनके व्यक्तित्व को शब्दों में समेटा ही नहीं जा सकता है।’

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का अस्तित्व दिवंगत वाजपेयी के चलते संभव हुआ। इतना ही नहीं राज्य की संथाली  संविधान की आठवीं अनुसूची में स्थान भी केन्द्र की वाजपेयी सरकार के कारण ही मिल सका। मुर्मू ने कहा कि वाजपेयी की कथनी और करनी एक थी। वह जो कहते थे वहीं करते थे और इसका जीता जागता प्रमाण झारखंड राज्य है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़