राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर होगा अटल बिहारी वाजपेयी जी का अंतिम संस्कार

atal-bihari-vajpayee-funeral-will-be-held-at-the-national-memorial-site
[email protected] । Aug 16 2018 9:00PM

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार यहां राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर होगा। यह जानकारी सरकार के सूत्रों ने दी।

नयी दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार यहां राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर होगा। यह जानकारी सरकार के सूत्रों ने दी। भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे अटल बिहारी वाजपेयी के पार्थिव शरीर को आज रात उनके सरकारी आवास छह, कृष्ण मेनन मार्ग पर रखा जाएगा ताकि लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें।

भाजपा प्रमुख अमित शाह ने बताया कि कल सुबह पार्थिव शरीर को दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार कल शाम चार बजे दिल्ली के राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर होगा।  वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद 93 वर्ष की उम्र में आज शाम एम्स में निधन हो गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़