उत्तर कश्मीर में हिमस्खलन का प्रकोप, चार जवान शहीद

avalanche-outbreak-in-north-kashmir-four-soldiers-killed
[email protected] । Dec 4 2019 12:53PM

अधिकारियों ने बताया कि कुपवाड़ा जिले के तंगधार इलाके में मंगलवार दोपहर को सेना की एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गयी, जिसमें कम से कम चार जवान फंस गए। आज तीन जवानों का शव बरामद किया गया जबकि एक जवान को जिंदा बचाया गया। वहीं

श्रीनगर। उत्तर कश्मीर में नियंत्रण रेखा के समीप हिमस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में चार जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि कुपवाड़ा जिले के तंगधार इलाके में मंगलवार दोपहर को सेना की एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गयी, जिसमें कम से कम चार जवान फंस गए। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को तीन जवानों का शव बरामद किया गया जबकि एक जवान को जिंदा बचाया गया।

एक अन्य घटना में बांदीपुरा जिले में गुरेज सेक्टर के दावर इलाके में सेना का पैदल गश्ती दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया जिसमें दो जवान फंस गए। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से एक को जिंदा बचा लिया गया जबकि अन्य जवान का शव तलाश अभियान के दौरान बरामद किया गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़