अयोध्या मामला: SC के फैसले पर पाक ने की टिप्पणी, भारत ने लताड़ा

ayodhya-case-pak-comments-on-sc-verdict-india-laughed
[email protected] । Nov 10 2019 11:07AM

उच्चतम न्यायालय ने शनिवार को अयोध्या में विवादित स्थल राम जन्मभूमि पर मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया और मस्जिद के निर्माण के लिये पांच एकड़ वैकल्पिक जमीन आवंटित किये जाने का निर्देश दिया।

नयी दिल्ली। भारत ने शनिवार को अयोध्या के फैसले के समय को लेकर आपत्ति के लिए पाकिस्तान की आलोचना की। भारत ने कहा कि पाकिस्तान ने घृणा फैलाने के स्पष्ट इरादे के साथ हमारे आंतरिक मामलों पर टिप्पणी की है, वह बेहद निंदनीय है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने करतारपुर गलियारा खोले जाने के दिन अयोध्या मामले में फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह इस तरह के खुशी के मौके पर दिखाए गई ‘‘असंवेदनशीलता’’ से ‘‘बेहद दुखी’’ हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ‘‘‘हम एक सिविल मामले पर भारत के उच्चतम न्यायालय के फैसले पर पाकिस्तान द्वारा की गई अनुचित और अनावश्यक टिप्पणियों को अस्वीकार करते हैं।’’

इसे भी पढ़ें: भारत की संवैधानिक व्यवस्था और लोकतंत्र की मजबूती का प्रमाण है अयोध्या का फैसला: योगी

उन्होंने कहा, ‘‘यह कानून के शासन और सभी धर्मों के लिए समान आदर की अवधारणाओं से संबंधित है जो उनके लोकाचार का हिस्सा नहीं हैं। इसलिए पाकिस्तान की समझ की कमी कोई आश्चर्य की बात नहीं है, घृणा फैलाने के स्पष्ट इरादे के साथ हमारे आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने की उनकी यह आदत निंदनीय है।” गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने शनिवार को अयोध्या में विवादित स्थल राम जन्मभूमि पर मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया और मस्जिद के निर्माण के लिये पांच एकड़ वैकल्पिक जमीन आवंटित किये जाने का निर्देश दिया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़