अयोध्या, दक्षिण कोरिया का प्राचीन संबंध ऐतिहासिक संबंधों की आधारशिला: मोदी

ayodhya-s-korea-have-ancient-link-which-is-cornerstone-of-historical-bond-narendra-modi
[email protected] । Nov 7 2018 11:55AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि अयोध्या और दक्षिण कोरिया का प्राचीन जुड़़ाव है। यह भारत और पूर्वी एशियाई देशों के बीच ऐतिहासिक और सभ्यतागत रिश्ते की आधारशिला है।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि अयोध्या और दक्षिण कोरिया का प्राचीन जुड़़ाव है। यह भारत और पूर्वी एशियाई देशों के बीच ऐतिहासिक और सभ्यतागत रिश्ते की आधारशिला है। दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सुक ने अयोध्या में दिवाली के उत्सव में हिस्सा लिया और क्वीन ‘हो’ स्मारक पर अपनी श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने अंग्रेजी और कोरियाई में ट्वीट किया, ‘‘यह बेहद प्रसन्नता और गौरव की बात है कि कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला श्रीमती किम जोंग सुक ने अयोध्या की यात्रा की और पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आयीं। भारत के लोग इसके लिए उनकी सराहना करते हैं।’’ हरे रंग की साड़ी में किम ने यहां राम कथा पार्क में भव्य दीपोत्सव में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''अयोध्या और दक्षिण कोरिया का प्राचीन जुड़़ाव है। यह जुड़़ाव भारत और कोरिया गणराज्य के बीच ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों की आधारशिला बनाता है।''

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़