राम मंदिर के लिए VHP की धर्म सभा से पहले किले में तब्दील हुई अयोध्या

ayodhya-was-transformed-into-a-fort-before-the-dharam-sabha-for-vhp-for-ram-temple
[email protected] । Nov 24 2018 3:05PM

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की धर्म सभा से एक दिन पहले अयोध्या को सुरक्षाबलों ने किले में तब्दील कर दिया है। बड़ी तादाद में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है। निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं।

अयोध्या (उप्र)। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की धर्म सभा से एक दिन पहले अयोध्या को सुरक्षाबलों ने किले में तब्दील कर दिया है। बड़ी तादाद में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है। निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक अपर पुलिस महानिदेशक, एक पुलिस उप-महानिरीक्षक, तीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, 10 अपर पुलिस अधीक्षक, 21 पुलिस उपाधीक्षक, 160 इंस्पेक्टर, 700 कांस्टेबल, 42 कंपनी पीएसी, पांच कंपनी आरएएफ, एटीएस कमांडो और ड्रोन तैनात किए गए हैं। अयोध्या के मेयर रिषीकेश उपाध्याय ने पीटीआई- बताया कि पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए हैं।

उन्होंने बताया कि धर्म सभा के मद्देनजर 13 जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गयी है। शिवसेना को रैली करने की इजाजत सरकार ने नहीं दी है। बढ़ती ठंड के बीच धर्म सभा के आयोजन से धार्मिक नगरी अयोध्या में राजनीतिक गर्मी बढ़ गयी है।

हाल ही में जारी एक पर्चे में विहिप ने मंदिर निर्माण की बात जोर शोर से उठायी है। इसमें लिखा गया है, 'सौगंध राम की खाते हैं, हम मंदिर भव्य बनाएंगे।' धर्म सभा के आयोजकों का दावा है कि भगवान राम के तीन लाख से अधिक भक्तों के इस सभा में आने की उम्मीद है। विहिप के मीडिया प्रभारी अंबुज ओझा ने बताया कि अब समय आ गया है कि जहां इस समय राम लला विराजमान हैं, वहां मंदिर निर्माण हो और अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा के भीतर कोई मस्जिद भी नहीं होनी चाहिए। विहिप के प्रांत संगठन मंत्री (अवध) भोलेन्द्र ने एक बयान में कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए यह अंतिम धर्म सभा होगी। इसके बाद कोई धर्म सभा नहीं होगी और मंदिर निर्माण शुरू होगा। गौरतलब है कि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़