महिला अनुयायियों से बलात्कार के लिए गिरफ्तार हुआ तांत्रिक, वीडियो सीडी बरामद
[email protected] । Jul 21 2018 5:34PM
पुलिस ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर अमर पुरी को गुरूवार रात में फतेहाबाद जिले के शक्तिनगर क्षेत्र स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।
चंडीगढ़। फतेहाबाद पुलिस ने एक स्वयंभू तांत्रिक को महिला अनुयायियों से कथित रूप से बलात्कार करने के लिए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर अमर पुरी को गुरूवार रात में फतेहाबाद जिले के शक्तिनगर क्षेत्र स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से वीडियो सीडी बरामद की गई हैं जिनमें पीड़ितों के यौन उत्पीड़न की क्लिप थीं।
पुलिस उपाधीक्षक (तोहना) जोगिंदर शर्मा ने कहा, ‘‘वीडियो हैं जिनमें वह अलग अलग महिला अनुयायियों का यौन उत्पीड़न करते दिख रहा है।’’ उन्होंने कहा कि एक मामला दर्ज कर लिया गया है ... जांच चल रही है।’’ डीएसपी ने बताया कि पुरी को कल स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उसे पांच दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़