बाबूलाल मरांडी की घर वापसी, 17 फरवरी को JVM का भारतीय जनता पार्टी में होगा विलय

babulal-marandi-returns-jvm-will-merge-with-bharatiya-janata-party-on-february-17
[email protected] । Feb 11 2020 3:09PM

मरांडी ने यह भी कहा कि केंद्रीय समिति ने पार्टी विधायकों-प्रदीप यादव और बंधु तिर्की के निष्कासन को भी मंजूरी दे दी। झाविमो ने पिछले सप्ताह यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया था। उससे कुछ पहले ही यादव ने नयी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से भेंट की थी।

रांची। बाबूलाल मरांडी की अगुवाई वाले झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक)(झाविमो) ने मंगलवार को 17 फरवरी को भाजपा में विलय करने के अपने निर्णय की घोषणा की। झाविमो के अध्यक्ष मरांडी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पार्टी की केंद्रीय समिति ने पार्टी के भाजपा में विलय को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा 17 फरवरी को यहां प्रभात तारा मैदान में विलय समारोह में उपस्थित रहेंगे।

मरांडी ने यह भी कहा कि केंद्रीय समिति ने पार्टी विधायकों--प्रदीप यादव और बंधु तिर्की के निष्कासन को भी मंजूरी दे दी। झाविमो ने पिछले सप्ताह यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया था। उससे कुछ पहले ही यादव ने नयी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से भेंट की थी।

इसे भी पढ़ें: चिप वाली ऐसी कोई मशीन नहीं जिससे छेड़छाड़ नहीं की जा सके: दिग्विजय

यादव एक ही पखवाड़े में झाविमो से निकाले जाने वाले दूसरे पार्टी विधायक थे। उससे पहले तिर्की को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर निकाल दिया गया था। झाविमो ने विधानसभा चुनाव में तीन सीटें जीती थीं। यादव और तिर्की के अलावा स्वयं मरांडी भी चुनाव जीते थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़