मुंबई में बाल ठाकरे का लगाया हुआ पेड़ भारी बारिश के कारण गिर गया

tree
ANI

मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क मैदान में शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे द्वारा लगाया गया गुलमोहर का पेड़ सोमवार को भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण गिर गया। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई। मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क मैदान में शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे द्वारा लगाया गया गुलमोहर का पेड़ सोमवार को भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण गिर गया। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वर्ष 2012 में ठाकरे की मृत्यु के बाद, पेड़ के पास एक स्मारक बनाया गया था।

इसे भी पढ़ें: ओडिशा महसूस कर रहा है अच्छे दिन, राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी संख्या में हैं राज्य से प्रतिनिधि: अमित शाह

अधिकारी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हवा की गति तेज रही है और सुबह मेंस्मारक के विपरीत दिशा में पेड़ गिर गया। मुंबई की पूर्व महापौर और शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर ने कहा कि पेड़ शिवसेना संस्थापक ने लगाया था और पार्टी चाहती है कि इसे उसी स्थान पर फिर से लगा दिया जाए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़