भाजपा में शामिल होने वाली Anju Ghosh बांग्लादेशी नहीं हैं, यह देखिये जन्म प्रमाण पत्र

bangla-film-actress-anju-ghosh-is-not-bangladeshi

तृणमूल नेता दिप्तांशु चौधरी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष को ट्वीटर पर टैग करते हुए लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी से अब बांग्लादेशी जनता पार्टी हो गयी है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को दिलीप घोष की उपस्थिति में अंजू घोष भाजपा में शामिल हुई थीं।

बांग्लादेशी फिल्मों की सुपरहिट अभिनेत्री अंजू घोष भाजपा में शामिल हुईं तो पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया बवाल उठ गया। सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा असल में इंटरनेशनल पार्टी है और अब इसमें विदेशी भी आने लगे हैं। तृणमूल नेता दिप्तांशु चौधरी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष को ट्वीटर पर टैग करते हुए लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी से अब बांग्लादेशी जनता पार्टी हो गयी है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को दिलीप घोष की उपस्थिति में अंजू घोष भाजपा में शामिल हुई थीं। उस समय भी पत्रकारों ने उनसे उनकी नागरिकता के संबंध में सवाल पूछा था लेकिन वह चुप रहीं थीं। 

इसे भी पढ़ें: कैलाश को मिल सकता है भाजपा अध्यक्ष पद, बंगाल में दिलाई है पार्टी को बंपर जीत

अंजू घोष को भले बांग्लादेशी बताया जा रहा हो लेकिन उनके पास भारतीय नागरिकता है और उन्होंने इस बार के लोकसभा चुनावों में मतदान भी किया था। यही नहीं भाजपा ने अंजू घोष का कोलकाता नगर निगम की ओर से जारी किया गया जन्म प्रमाण पत्र भी जारी किया है जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि अंजू घोष भारतीय नागरिक हैं। भाजपा सूत्रों ने इस बात की भी जानकारी दी कि अंजू घोष को पार्टी में शामिल करने से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यालय ने उनकी नागरिकता संबंधी पूरी जानकारी हासिल की थी।

इसे भी पढ़ें: भाजपा का दावा, बंगाल में 2021 से पहले गिर जाएगी TMC की सरकार

लोकसभा चुनावों में जब तृणमूल कांग्रेस ने बांग्लादेशी फिल्मी कलाकारों को बुलाकर प्रचार करवाया था तो पार्टी की काफी आलोचना हुई थी और इन दोनों कलाकारों को तत्काल देश छोड़ने के निर्देश दिये गये थे। जहां तक अंजू की बात है तो उनके पास वैध भारतीय पासपोर्ट भी है। 1989 में आई उनकी फिल्म 'बेडर मेये जोसना' बांग्लादेश फिल्म इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म मानी जाती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़