अकेले रहने वाली लड़कियां हो जाए सावधान! शादी का ऑफर देकर बना रहे शिकार

marriage cyber crime
निधि अविनाश । Apr 5 2022 2:45PM

फेक आईडी बनाकर अकेले रह रही लड़कियों को अपना शिकार बनाते है और मोटी रकम वसूलते है। पुलिस को ऐसे एक नहीं बल्कि कई मामले सामने मिल चुके हैं। सिंह ने आगे बताया कि, उत्तर प्रदेश साइबर अपराध पुलिस ने ऐसे कई मामलों का खुलासा किया है।

उत्तर प्रदेश में साइबर दूल्हों से सावधना होने की आपको जरूरत है। यह हम वहीं बल्कि खुद उत्तर प्रदेश के साइबर अपराध के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह चेतावनी दे रहे है। एसपी के मुताबिक, कुछ लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी फेक प्रोफाइल बना रहे है और अविवाहित महिलाओं और लड़कियों को अपने जाल में फंसा रहे है। फेक आईडी बनाकर अकेले रह रही लड़कियों को अपना शिकार बनाते है और मोटी रकम वसूलते है। पुलिस को ऐसे एक नहीं बल्कि कई मामले सामने मिल चुके हैं। सिंह ने आगे बताया कि, उत्तर प्रदेश साइबर अपराध पुलिस ने ऐसे कई मामलों का खुलासा किया है।

इसे भी पढ़ें: अब भाजपा की पहचान बनेगी यह खास टोपी, अहमदाबाद के रोड शो में पीएम मोदी ने किया था इस्तेमाल

ऐसे बनाते है शिकार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाइजीरियन या शादीशुदा व्यक्ति अपनी सोशल मीडिया पर सुदंर सी तस्वीरें लगाकर अपने आपको कुंवारा बताते हैं और लड़कियों को अपने जाल में फंसा लेते है। बाद में यह लोग बीमारी या सड़क दुर्घटना का बहाना बनाकर महिला और उसके परिजन को पागल बनाकर पैसे वसूल लेते हैं और फिर भाग जाते हैं। पुलिस ने बताया कि, यह शातिर लोग उन लड़कियों को अपना शिकार बनाते हैं जिनकी ज्यादा उम्र होने के बाद भी शादी नहीं हुई है या शादी में कोई अड़चन आ रही है या वो महिलाएं जो शादी करके विदेश जाकर रहना चाहती हैं। पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर आप अपने परिवार के किसी सदस्य की शादी के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन ऐड देख रहे हैं, तो थोड़ा सावधान रहे। साइबर ठग अब शादी के नाम पर भी ठगी करने में जुट गई हैं। देश के कई हिस्सों में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। 

पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पुलिस ने साइबर अपराध से बचने के लिए 1930 नंबर पर तुरंत संपर्क करने और शिकात दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। यूपी पुलिस साइबर अपराध को रोकने के लिए विशेष पहल चला रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह सावधान रहें और अगर कोई व्यक्ति केवाईसी अपडेट करने या बैंक से संबधित कोई जानकारी देने के लिए आपसे संपर्क करता है तो तुरंत सावाधन हो जाएं, आप साइबर ठग के शिकार हो सकते हो।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़