ऐसा कोई सगा नहीं जिसको नीतीश ने ठगा नहीं: कुशवाहा

be-ready-for-nitish-kumar-dhokha-number-2-upendra-kushwaha-says

कुशवाहा हाल ही में सम्पन्न लोकसभा चुनावों पर चर्चा करने के लिए अपनी पार्टी की बैठक के बाद यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे।

पटना। भाजपा की पूर्व सहयोगी और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को भगवा पार्टी को आगाह किया कि नीतीश कुमार उसे ‘‘धोखा’’ देंगे और उसे जदयू अध्यक्ष के ‘‘धोखा नंबर 2’’ के लिए तैयार रहना चाहिए। कुशवाहा ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं भाजपा को बताना चाहता हूं कि नीतीश कुमार लोगों के जनादेश का अपमान करने के लिए जाने जाते हैं। लोगों के जनादेश और गठबंधन के सहयोगियों को धोखा देना उनकी पुरानी आदतें हैं। भाजपा को ‘धोखा नंबर 2’ के लिए तैयार रहना चाहिए।’’

इसे भी पढ़ें: मोदी मंत्रीमंडल से जुड़ने का टाइम खत्म, भविष्य में भी जदयू सरकार में शामिल नहीं होगी: केसी त्यागी

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा कोई सगा नहीं जिसको नीतीश ने ठगा नहीं।’’ उन्होंने कहा कि यह कहावत जल्द ही सच में बदल जाएगी और इसलिए भाजपा को ‘‘सतर्क’’ रहना चाहिए। कुशवाहा हाल ही में सम्पन्न लोकसभा चुनावों पर चर्चा करने के लिए अपनी पार्टी की बैठक के बाद यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़