नतीजे से पहले अखिलेश ने की मायावती से मुलाकात

before-the-results-akhilesh-met-mayawati

अखिलेश आज दोपहर बसपा प्रमुख के घर पहुंचे और दोनों नेताओं के बीच एक घंटे तक बात हुई। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पायी है।

लखनऊ। एग्जिट पोल में केंद्र में राजग की सरकार बनने के कयासों के बीच गठबंधन सहयोगी बसपा प्रमुख मायावती से सोमवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुलाकात की। लोकसभा चुनाव से पहले उप्र में सपा बसपा और रालोद ने गठबंधन कर लिया था। इन दलों ने इसी गठबंधन के अनुसार, सीटों का बंटवारा कर लोकसभा चुनाव लड़ा। 

 इसे भी पढ़ें: चंद्रबाबू नायडू ने की राहुल से मुलाकात, भाजपा विरोधी मोर्चा मजबूत बनाने पर की चर्चा

अखिलेश आज दोपहर बसपा प्रमुख के घर पहुंचे और दोनों नेताओं के बीच एक घंटे तक बात हुई। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पायी है। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़