भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने दिलीप घोष, बंगाल पार्टी प्रमुख का पद डॉ. सुकांता मजूमदार को मिला

Dilip Ghosh

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष रह चुके दिलीप घोष को अब पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए साल 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को दूसरे पायदान पर खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई है।

कोलकाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल पार्टी अध्यक्ष पद से सांसद दिलीप घोष को मुक्त कर दिया है। अब इस पद पर बालुरघाट से सांसद डॉ. सुकांत मजूमदार की नियुक्ति की गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने डॉ. सुकांत मजूमदार को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने वाला पत्र जारी किया। जिसमें लिखा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के डॉ. सुकांता मजूमदार, सांसद को पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। 

इसे भी पढ़ें: नेताओं को अंधाधुंध शामिल करने, दिलीप घोष की टिप्पणियों के कारण भाजपा हारी : बाबुल सुप्रियो 

वहीं पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बंगाल प्रदेश अध्यक्ष पद से मुक्त किए गए दिलीप घोष को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

 

कौन हैं दिलीप घोष ?

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष रह चुके दिलीप घोष को अब पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए साल 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को दूसरे पायदान पर खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई है। पश्चिम बंगाल में जन्में दिलीप घोष राजनेता बनने से पहले राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) के लिए काम करते थे। बताया जाता है कि दिलीप घोष ने अंडमान और निकोबर द्वीप समूह में आरएसएस के प्रभारी भी रहे और उन्होंने पूर्व संघ प्रमुख केएस सुदर्शन के सहायक के तौर पर भी काम किया है। साल 2014 में पार्टी उन्हें महासचिव नियुक्त कर दिया फिर साल 2015 में उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया और अब उन्हें पार्टी उपाध्यक्ष के पद से सम्मानित किया गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़