भूपेंद्र पटेल होंगे गुजरात के अगले मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

bhupendra patel

विजय रूपाणी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद गुजरात का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ? इस पर लगातार चर्चा जारी थी। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी भाजपा ने सभी को चौंका दिया है। मुख्यमंत्री पद के लिए जो नाम चल रहे थे वो सब पीछे रह गए और भूपेंद्र पटेल के नाम पर मुहर लगी है।

अहमदाबाद। विजय रूपाणी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद गुजरात का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ? इस पर लगातार चर्चा जारी थी। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी भाजपा ने सभी को चौंका दिया है। मुख्यमंत्री पद के लिए जो नाम चल रहे थे वो सब पीछे रह गए और भूपेंद्र पटेल के नाम पर मुहर लगी है।

इसे भी पढ़ें: विधायक दल की बैठक से पहले बोले नितिन पटेल, मुख्यमंत्री लोकप्रिय, अनुभवी और सभी को स्वीकार्य होना चाहिए 

भूपेंद्र पटेल होंगे नए मुख्यमंत्री 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भूपेंद्र पटेल गुजराज के अगले मुख्यमंत्री होंगे। आनंदीबेन पटेल के बेहद करीबी माने जाने वाले भूपेंद्र पटेल के नाम का प्रस्ताव स्वयं विजय रूपाणी ने विधायक दल की बैठक में रखा। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विजय रूपाणी ने भूपेंद्र पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा। जिन्हें सर्वसम्मति से चुन लिया गया।

कौन हैं भूपेंद्र पटेल

भूपेंद्र पटेल एक पाटीदार नेता हैं। उनका नाम पर मुहर लगने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने उन्हें मिठाई खिलाई। जमीन से जुड़ा नेता माने जाने वाले भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया क्षेत्र से चुनकर विधानसभा पहुंचे थे।

विजय रूपाणी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अचानक इस्तीफे की घोषणा की। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि रूपाणी ने किस वजह से इस्तीफा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के लिए दिसंबर 2022 में चुनाव होने हैं। 

इसे भी पढ़ें: रूपाणी को ‘बलि का बकरा’ बनाया गया, गुजरात भाजपा में अंदरूनी कलह के चलते इस्तीफा आया:टीएमसी 

रूपाणी कब बने थे मुख्यमंत्री 

विजय रूपाणी कोरोना वायरस महामारी के दौरान भाजपा शासित राज्यों में पद छोड़ने वाले चौथे मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने दिसंबर 2017 में मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी पारी के लिये पद की शपथ ली थी। रूपाणी सबसे पहले आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे के बाद 7 अगस्त, 2016 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और वह 2017 विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद पद पर बने रहे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़