भूपेंद्र सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए यूपी भाजपा के अध्यक्ष, स्वतंत्र देव सिंह की लेंगे जगह

Bhupendra Singh
Twitter @ Bhupendra Singh
अंकित सिंह । Aug 25 2022 3:04PM

भूपेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने क्षेत्रीय गांव को भी संतुलित किया है। अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वी उत्तर प्रदेश से आते हैं तो भाजपा अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आते हैं। राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक मध्य उत्तर प्रदेश के हैं।

उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह होंगे। भूपेंद्र सिंह फिलहाल उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज्य मंत्री हैं। पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश में नए भाजपा अध्यक्ष को लेकर नामों की चर्चा जारी थी। हालांकि, आज भाजपा की ओर से इस बात की घोषणा कर दी गई कि भूपेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश में पार्टी के अध्यक्ष होंगे। 2024 चुनाव से पहले भूपेंद्र सिंह के लिए इसे बड़ी जिम्मेदारी मानी जा रही है। भाजपा उत्तर प्रदेश में 75 प्लस के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। ऐसे में भूपेंद्र सिंह के ऊपर बड़ी चुनौती है। भूपेंद्र सिंह जमीन से जुड़े नेता हैं और संघर्ष करना भी जानते हैं। भूपेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भाजपा का ने बड़ा दांव खेला है। भूपेंद्र सिंह जाट समुदाय से आते हैं। 2024 के लिहाज से जाटों का वोट काफी मायने रखता है और यही कारण है कि उन्हें इस भारत में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

इसे भी पढ़ें: टेराकोटा को लोकल से ग्लोबल बनाने में जुटी योगी सरकार, पूंजी बढ़ाकर कारोबार को और रफ्तार देंगे शिल्पकार

भूपेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने क्षेत्रीय गांव को भी संतुलित किया है। अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वी उत्तर प्रदेश से आते हैं तो भाजपा अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आते हैं। राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक मध्य उत्तर प्रदेश के हैं।  पश्चिमी यूपी की 25 सीटों पर जाट समुदाय का प्रभाव है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भूपेंद्र सिंह जो कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भी हैं, उन्हें राज्य में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। जाट नेता चौधरी ने बुधवार शाम भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।

इसे भी पढ़ें: यूपी में जल्द ही भाजपा को 'नयी चुनौती' देने की तैयारी में जुटा है विपक्ष

भूपेंद्र चौधरी कौन हैं? 

मंत्री बनने से पहले चौधरी लंबे समय तक संगठन में क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे। उन्होंने 1999 में सपा संस्थापक मुलायम सिंह के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्हें 10 जून, 2016 को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य के रूप में चुना गया था। भूपेंद्र चौधरी की पहचान एक जाट नेता के रूप में की जाती है, जिनकी जाट बिरादरी और पश्चिमी यूपी में मजबूत पकड़ है। उनकी पकड़ का परिणाम पिछले राज्य के चुनावों में स्पष्ट हुआ था, जब पश्चिमी यूपी में किसानों के आंदोलन के बाद भी भाजपा एक शानदार जीत हासिल करने में सफल रही थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़