भूपिंदर सिंह मान ने खुद को SC की बनाई समिति से किया अलग, बोले- किसानों के हितों से समझौता नहीं करूंगा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूपिंदर सिंह मान ने बताया कि मैं किसान भाईयों के साथ खड़ा रहूंगा। उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने चार सदस्यीय समिति में भूपिंदर सिंह मान को जगह दी थी जिसका किसान यूनियनों ने विरोध किया था।
नयी दिल्ली। कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलनों की समस्या को सुनने उच्चतम न्यायालय ने चार सदस्यीय समिति का गठन किया था। इस समिति में भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह मान को भी शामिल थे। हालांकि, उन्होंने अब समिति छोड़ने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि बीकेयू अध्यक्ष मान का कहना है कि खुद को समिति से अलग कर रहा हूं और मैं किसानों के हितों से समझौत नहीं कर सकता हूं।
इसे भी पढ़ें: बार काउंसिल ऑफ इंडिया का दावा, 90 प्रतिशत किसान आंदोलन जारी रखने के पक्ष में नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूपिंदर सिंह मान ने बताया कि मैं किसान भाईयों के साथ खड़ा रहूंगा। उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने चार सदस्यीय समिति में भूपिंदर सिंह मान को जगह दी थी जिसका किसान यूनियनों ने विरोध किया था। किसान यूनियनों का कहना था कि भारतीय किसान संघ ने पहले ही कृषि कानूनों के समर्थन में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को अपना पत्र सौंप दिया था।
इसे भी पढ़ें: जानिए उच्चतम न्यायालय की चार सदस्यीय समिति में कौन-कौन हैं शामिल
कौन हैं भूपिंदर सिंह मान ?
भूपिंदर सिंह मान भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष हैं। 15 सितंबर 1939 को गुजरांवाला (अब के पाकिस्तान) में जन्में भूपिंदर सिंह मान को साल 1990 में राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था। भूपिंदर सिंह मान भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष के साथ-साथ किसान कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन भी हैं।
अन्य न्यूज़