नीतीश राज में बिहार फिर शर्मसार, स्कूल जा रही लड़की के साथ दरिंदगी

bihar-again-sharmasar-in-nitish-raj-sexual-harassment-of-girl-going-to-school-in-saharsa
रेनू तिवारी । Aug 28 2018 3:36PM

बिहार में लड़कियों के खिलाफ लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं। अभी मुजफ्फरपुर के बालिका गृह की आग ठंड़ी नहीं हुई थी कि अब दूसरा शर्मनाक मामला सामने आ गया।

बिहार में लड़कियों के खिलाफ लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं। अभी मुजफ्फरपुर के बालिका गृह की आग ठंड़ी नहीं हुई थी कि अब दूसरा शर्मनाक मामला सामने आ गया। नीतीश कुमार के सुशासन में मनचलों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वो दिनदहाड़े लड़कियों के साथ छेड़खानी करने लगे हैं। ताजा मामला बिहार के सहरसा का है जहां कुछ मनचलों ने दिन दहाड़े एक स्कूल जाती लड़की के साथ छेड़खानी की है साथ ही लड़की के साथ छेड़खानी करने का पूरा वीडियो भी बना कर वायरल किया गया।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोगों के अंदर कितनी हैवानियत भरी है लड़की चिल्ला रही है और वीडियो बन रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की मनचले लड़कों से परेशान न करने के लिए प्रार्थना भी कर रही है। इतना ही नहीं लड़की के साथ चल रहे एक लड़के जिसने लड़की को बचाने की कोशिश की उसे भी पीटा गया। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए पीड़ित लड़की और अभियुक्त की पहचान कर ली है।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये वीडियो बिहार सरकार के विकास के दावो की पोल भी खोल रहा है कि नीतीश के सुशासन में किस तरह दुशासन चल रहा है। फिलहाल चुनाव का माहौल है और सत्ता पक्ष की हर गलती पर विपक्ष की नजर है वो कोई भी मुद्दा हाथ से गवाना नहीं चाहती।

इस लिए शर्मनाक वायरल वीडियो को ट्वीट करके आरजेडी के नेता तेजस्‍वी यादव ने एक बार फिर बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। तेजस्‍वी यादव ने सहरसा में एक लड़की के साथ मनचलों द्वारा छेड़छाड़ करने की घटना पर कहा है कि नीतीश राज में बिहार फिर शर्मसार, सहरसा में स्कूल जाती लड़की का यौन उत्पीड़न। नीतीश जी कब अंत होगा ऐसी घटनाओं का? 

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में पंकज यादव नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। सहरसा सदर के डीएसपी प्रभाकर तिवारी ने कहा कि पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर बाकी आरोपियों को भी जल्द से जल्द पड़कने का प्रयास करेगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़