बिहार की रैली ने बदलाव की आवाज और बुलंद की: राहुल
उन्होंने कहा, ''बिहार कांग्रेस के सभी साथियों को इसके सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई।'' गौरतलब है कि पटना के गांधी मैदान में आयोजित हुई रैली में गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अलावा राजद एवं कुछ अन्य सहयोगी दलों के नेता भी शामिल हुए थे।
नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि तीन फरवरी को पटना में हुई पार्टी की 'जन आकांक्षा रैली' ने देश में बदलाव की आवाज को और बुलंद किया है। गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'बिहार के लोगों का स्नेह मेरे दिल को छू गया। ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित 'जन आकांक्षा रैली' ने देश में बदलाव की आवाज़ को और बुलंद कर दिया है।"
बिहार के लोगों का स्नेह मेरे दिल को छू गया है|
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 5, 2019
ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित 'जन आकांक्षा रैली' ने देश में बदलाव की आवाज़ को और बुलंद कर दिया है|
बिहार कांग्रेस के सभी साथियों को इसके सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई|@shaktisinhgohil pic.twitter.com/Q2UmLiR0mv
उन्होंने कहा, 'बिहार कांग्रेस के सभी साथियों को इसके सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई।' गौरतलब है कि पटना के गांधी मैदान में आयोजित हुई रैली में गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अलावा राजद एवं कुछ अन्य सहयोगी दलों के नेता भी शामिल हुए थे। इस मैदान में कांग्रेस ने 28 वर्षों के बाद अपने दम पर किसी रैली का आयोजन किया था।
अन्य न्यूज़