CM विप्लव देव बोले, त्रिपुरा को देश में सौ प्रतिशत टीकाकरण वाला पहला राज्य बनाएंगे

Biplab Dev

विप्लव कुमार देव ने अगरतला में त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन करने के बाद कहा, “अब हमारा लक्ष्य त्रिपुरा को सौ प्रतिशत टीकाकरण वाला देश का पहला राज्य बनाना है। हम इस लक्ष्य को हासिल करेंगे।”

अगरतला। मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार त्रिपुरा को सौ प्रतिशत टीकाकरण वाला देश का पहला राज्य बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा, 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को टीका देने वाला देश का पहला राज्य पहले ही बन चुका है और यह सरकार द्वारा बड़े स्तर पर चलाए गए जागरूकता अभियान और लोगों के टीकाकरण के प्रति सजग होने के चलते संभव हो सका। मुख्यमंत्री ने बुधवार को ट्वीट किया था कि त्रिपुरा में 45 वर्ष से अधिक आयु के 92 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है और इस मामले में यह भारत का पहला राज्य बन गया है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने कोरोना की स्थिति पर मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से की बात

देव ने अगरतला में त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन करने के बाद कहा, “अब हमारा लक्ष्य त्रिपुरा को सौ प्रतिशत टीकाकरण वाला देश का पहला राज्य बनाना है। हम इस लक्ष्य को हासिल करेंगे।” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि त्रिपुरा सरकार ने कोविड-19 रोधी टीका लगाने के लिए 34 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़