ओडिशा में चिकित्सा अधिकारी का इस्तीफा मंजूर, भाजपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

bjd-government-clears-medical-officers-way-to-fight-assembly-poll-on-bjp-ticket
[email protected] । Apr 4 2019 6:44PM

चिकित्सा अधिकारी डॉ. बुधन मुर्मू के इस्तीफे को राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अधिसूचित किया गया।

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने बृहस्पतिवार को अंतत: प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा अधिकारी डॉ. बुधन मुर्मू का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया। इससे उनके भाजपा के टिकट पर सरसकाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया। बुधन के इस्तीफे को राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अधिसूचित किया गया। भाजपा ने उन्हें मयूरभंज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरसकाना विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है।

इसे भी पढ़ें: कटक: बीजद के पांच बार के सांसद से भिड़ेंगे कांग्रेस के पूर्व मंत्री

डॉ. बुधन मुर्मू फिलहाल मयूरभंज जिले में भालुकी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में चिकित्सा अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने चुनाव में लड़ने के लिए सरकारी सेवाओं से अपना इस्तीफा सौंपा था। अधिसूचना के अनुसार सावधानी से विचार करने के बाद सरकार ने चार अप्रैल 2019 को उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़