आग लगने के बाद दम घुटने से बीजद नेता आलेख चौधरी और दो अन्य की मौत

Fire

पुलिस ने बताया कि चौधरी के अलावा अन्य दो की पहचान उनके रिश्तेदार भगवान पात्रा (85) और घरेलू सहायक सुनील बेहरा (19) के तौर पर हुई है।

बेरहामपुर। ओडिशा के गंजाम जिले में सत्तारूढ़ बीजद के एक नेता के घर में आग लगने से नेता और दो अन्य लागों की दम घुटने से जान चली गई। पुलिस ने बताया कि बीजद नेता आलेख चौधरी (69) सहित तीनों लोग गोसानीनुआगांव में घर पर सौ रहे थे। तड़के शॉट-सर्किट की वजह से एसी में आग लग गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग लगने की वजह से पूरे घर में धुआं भर गया था। उन्हें एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने आशंका जताई कि तीनों की मौत दम घुटने से हुई होगी। पुलिस ने बताया कि चौधरी के अलावा अन्य दो की पहचान उनके रिश्तेदार भगवान पात्रा (85) और घरेलू सहायक सुनील बेहरा (19) के तौर पर हुई है। 

इसे भी पढ़ें: मुंबई के एक होटल में लगी आग पर काबू पाया गया, 25 डॉक्टरों को बचाया गया 

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारण का पता जांच के बाद ही चल पाएगा। चौधरी गंजाम जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने बेरहामपुर और अस्का से तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन एक बार भी जीत हासिल नहीं कर पाए। वह 2014 में बीजद में शामिल हुए थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़