ओडिशा: पाटकुरा विस सीट से बीजद उम्‍मीदवार का निधन

bjd-patkura-contestant-dead

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अग्रवाल के निधन पर दुख व्यक्त किया। पटनायक ने कहा कि उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है।

भुवनेश्वर। बीजद के वरिष्ठ नेता एवं ओडिशा विधानसभा चुनाव में राज्य की पटकुरा विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार बेद प्रकाश अग्रवाल का शनिवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। यह जानकारी उनने पारिवारिक सूत्रों ने दी। वह 82 वर्ष के थे। सूत्रों ने बताया कि अग्रवाल कुछ समय से अस्वस्थ थे और उनका यहां एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका सुबह निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्रियां और एक पुत्र है। 

इसे भी पढ़ें: अस्का लोकसभा सीट पर द्विपक्षीय मुकाबला, बीजद-भाजपा आमने-सामने

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अग्रवाल के निधन पर दुख व्यक्त किया। पटनायक ने कहा कि उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है। पटनायक ने शोक संतप्त परिवार को दिये अपने संदेश में कहा, ‘‘उनकी (अग्रवाल की) संगठनात्मक क्षमता और लोक कल्याण के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। वह बीजू बाबू (बीजू पटनायक) के नजदीकी सहयोगी थे।’’ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा ने ट्वीट किया, ‘‘ओडिशा के पूर्व वित्त मंत्री एवं मेरे केंद्रपाड़ा के पटकुरा के वर्तमान विधायक (फिर से बीजद के उम्मीदवार) बेद प्रकाश अग्रवालजी के निधन के बारे में जान कर दुख हुआ।’’

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़