सहयोगी दलों के साथ भाजपा असम विधानसभा चुनाव में कम से कम 100 सीटें जीतेगी: पांडा

Assam assembly elections

पांडा ने हाल ही में हुए बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद के चुनावों के नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा की स्वीकार्यता बढ़ रही है और पहली बार बीटीसी में भाजपा और अन्य दलों की गठबंधन सरकार बनी है।

गुवाहाटी।  भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि अपने सहयोगी दलों के साथ भाजपा अगले साल की शुरुआत में असम में होने वाले विधानसभा चुनाव में कम से कम 100 सीटें जीतेगी। 2021 के मार्च-अप्रैल में 126-सदस्यीय असम विधानसभा के चुनाव होने की संभावना है। पांडा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, अगले 100-150 दिनों में, असम में विधानसभा चुनाव होंगे। हम भाजपा और सहयोगी दलों के 100 से अधिक सीटें जीतने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी तरह से आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि असम में भाजपा की स्थिति बहुत मजबूत है और बड़ी संख्या में राज्य के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के विकास के एजेंडे का समर्थन करते हैं। भगवा पार्टी की असम इकाई के प्रभारी पांडा ने कहा, मैंने पिछले दो दिनों में विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठकें की हैं। यह स्पष्ट है कि यहां भाजपा की राजनीतिक स्थिति बहुत मजबूत है। पांडा ने हाल ही में हुए बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद के चुनावों के नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा की स्वीकार्यता बढ़ रही है और पहली बार बीटीसी में भाजपा और अन्य दलों की गठबंधन सरकार बनी है।

इसे भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने 2021 के मध्य में होने वाले विधानसभा चुनावों की शुरू कीं तैयारियां

भाजपा, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) और असम गण परिषद (अगप) के साथ गठबंधन में असम में अपनी पहली सरकार चला रही है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर, पांडा ने कहा, यह पूरी तरह से झूठ है। किसानों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। बुनियादी बातें बहुत स्पष्ट हैं। मौजूदा कानूनों में से किसी को भी हटाया नहीं जा रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़