चुनाव के समय भाजपा हमेशा समान नागरिक संहिता का मुद्दा उठाती है: जयराम रमेश

Jairam Ramesh
ANI

वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनाव के समय समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मुद्दा उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कोई इवेंट (कार्यक्रम) नहीं बल्कि एक आंदोलन है।

सुमरा खेड़ी (मप्र)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनाव के समय समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मुद्दा उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कोई इवेंट (कार्यक्रम) नहीं बल्कि एक आंदोलन है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा के आगर मालवा जिले के सुमरा खेड़ी में पहुंचने के बाद रमेश ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ चुनाव होने पर भाजपा हमेशा समान नागरिक संहिता का मुद्दा उठाती है। इस बार गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव हो रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: Harry Potter फैंस के लिए आई बड़ी खबर, टीवी पर कहानी को टीवी पर सीरीज फॉरमेट में दिखाने की तैयारी

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने संसद में भी उल्लेख किया है कि न्यायमूर्ति बी एस चौहान की अध्यक्षता वाले विधि आयोग ने 31 अगस्त 2018 को अपनी 185 पन्नों की रिपोर्ट में इस बात मुद्दे पर कहा है कि समान नागरिक संहिता न तो वांछनीय है और न ही आवश्यक है.... जब भी चुनाव होते हैं तो भाजपा हमेशा इसे उठाती है।’’ मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार ने बृहस्पतिवार को प्रदेश में यूसीसी के कार्यान्वयन के लिए एक समिति बनाने की घोषणा की है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश सहित कुछ अन्य भाजपा शासित राज्यों ने हाल ही में इसी तरह की घोषणा की है। भाजपा द्वारा इस पदयात्रा को एक इवेंट करार दिये जाने के सवाल पर रमेश ने कहा , ‘‘ भारत जोड़ो यात्रा एक आंदोलन है न कि एक इवेंट।’’

इसे भी पढ़ें: Yes, Milord! इतिहास में तीसरी बार महिला जजों की बेंच करेगी सुनवाई, समान स्वास्थ्य सेवा पर मांगा रिप्लाई, इस हफ्ते के कुछ खास जजमेंट/ऑर्डर

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ भाजपा इवेंट को मैनेज करने में माहिर है। भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी मोदी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) के बारे में कहा था कि वह दुनिया के शानदार इवेंट मैनेजर हैं।’’ रमेश ने कहा, ‘‘ एक इवेंट इतने लंबे समय तक कभी नहीं चलता है। भारत जोड़ो यात्रा 140 दिनों तक चलेगी और कोई भी इवेंट इतने लंबे समय तक नहीं चल सकता है।’’ अभिनेत्री स्वरा भास्कर के यात्रा में शामिल होने पर भाजपा की आलोचना पर उन्होंने कहा कि बॉलीवुड की हस्ती ही नहीं बल्कि टेलीविजन अभिनेता, आरएसएस नेता, पूर्व सैन्यकर्मी जैसे विभिन्न क्षेत्रों के लोग यात्रा में अपनी इच्छा से शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यहां तक कि योग गुरु बाबा रामदेव ने भी इसकी प्रशंसा की है। सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस का यह व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू हुआ था। राहुल की अगुवाई वाली यह यात्रा महाराष्ट्र से गुजरने के बाद ‘‘दक्षिण का द्वार’’ कहे जाने वाले बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव से मध्यप्रदेश में 23 नवंबर को दाखिल हुई थी। यह यात्रा चार दिसंबर को राजस्थान में दाखिल होने से पहले, 12 दिनों में पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में 380 किलोमीटर का फासला तय करेगी।

मध्य प्रदेश में यात्रा अब तक बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर और उज्जैन जिलों से होकर गुजरी है। भाजपा शासित मध्य प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने उज्जैन में मंगलवार को देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रसिद्ध भगवान महाकाल मंदिर के दर्शन किए। इससे पहले, उन्होंने खंडवा जिले में एक अन्य ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़