दिल्ली में महिला सुरक्षा पर विफल रही भाजपा और आप: महाबल मिश्रा

bjp-and-aap-failed-to-protect-women-in-delhi-says-mahabal-mishra
[email protected] । Apr 29 2019 4:36PM

पश्चिमी दिल्ली से कांग्रेस के उम्मीदवार महाबल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और दूसरी घटनाएं बढ़ गई हैं।

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता और पश्चिमी दिल्ली से पार्टी के उम्मीदवार महाबल मिश्रा ने सोमवार को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी और भाजपा राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अपने वादों को पूरा करने में विफल साबित हुई हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा और कांग्रेस वालों जान लो आतिशी राजपूतानी है, उनसे बचके रहना: सिसोदिया

मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और दूसरी घटनाएं बढ़ गई हैं। भाजपा और आप दोनों ने वादा किया था कि वे महिलाओं को सुरक्षा देंगे, लेकिन वो पूरी तरफ विफल रहे। पश्चिमी दिल्ली के सांसद ने भी इस मुद्दे की कोई सुध नहीं ली। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार पूरी दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक स्थापित करने और सीसीटीवी लगाने के अपने वादे को पूरा करने में फ्लॉप रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़